बादलों की वजह से ठंड गायब: जबलपुर में अभी छाए हैं हल्के बादल, धूप निकलने से बढ़ गई गर्मी, रात का पारा भी अभी सामान्य से ऊपर

बादलों की वजह से ठंड गायब: जबलपुर में अभी छाए हैं हल्के बादल, धूप निकलने से बढ़ गई गर्मी, रात का पारा भी अभी सामान्य से ऊपर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Light Clouds Still Prevail In Jabalpur, Heat Has Increased Due To Sunshine, The Mercury Of Night Is Still Above Normal

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुबह इस तरह ग्वारीघाट रोड पर छाया रहा धुंध, पर धूप के साथ यह साफ हो गया

  • सुबह छाई रही धुंध, सोमवार तक पूरी तरह साफ हो जाएगा आसमान

उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र से सुबह जहां हल्की धुंध छाई रही। वहीं आसमान में हल्के बादल बने हुए हैं। रविवार को धूप निकलने से गर्मी और बढ़ गई। पिछले दस दिनों से शहर का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। न्यूनतम पारा अब भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार तक बादल पूरी तरह से छंट जाएंगे। इसके बाद तापमान के नीचे आने का अनुमान है।
मौसम शुष्क रहने का अनुमान
अधारताल स्थित मौसम विभाग केंद्र के अनुसार रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। इसकी वजह से गर्मी का अहसास बना हुआ है। लोगों को स्वेटर उतारने पड़ गए हैं। शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान शनिवार काे 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने का अनुमान है। सुबह आर्द्रता 82 प्रतिशत था।
सुबह छाया रहा धुंध
मौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक मौसम कुछ साफ होने की वजह से सुबह धुंध छाया रहा। संभाग के कटनी जिले में हल्की बारिश हो सकती है। जबलपुर में सुबह दृश्यता 500 मीटर के लगभग था। हालांकि धूप निकलने के साथ धूंध छंट गया। प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है या हो चुकी है। सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर दिखेगा।



Source link