साउथ अफ्रीका टीम को पाकिस्‍तान में मिलेगी राजकीय अतिथि स्तर की सुरक्षा, 500 सैनिक रहेंगे साथ

साउथ अफ्रीका टीम को पाकिस्‍तान में मिलेगी राजकीय अतिथि स्तर की सुरक्षा, 500 सैनिक रहेंगे साथ


साउथ अफ्रीका टीम कराची और रावलपिंडी में दो टेस्ट मैच खेलने के बाद लाहौर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी (PC: cricket south africa instagram)

साउथ अफ्रीका टीम 2007 के बाद पहली बार पाकिस्तान दौरे पर आ रही है. उस समय कराची में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के काफीले पर बड़ा बम धमाका हुआ था, जिसमें कम से कम 200 लोग मारे गए थे.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 10, 2021, 5:24 AM IST

कराची. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने 16 जनवरी से दौरे पर आने वाली साउथ अफ्रीकन क्रिकेट टीम को राजकीय अतिथि स्तर की सुरक्षा मुहैया करने की मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में आंतरिक और विदेश मंत्रालय को क्रिकेट टीम के राजकीय मेहमान के तौर पर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.

साउथ अफ्रीकन टीम कराची और रावलपिंडी में दो टेस्ट मैच खेलने के बाद लाहौर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेलेगी.आंतरिक मंत्रालय द्वारा की जा रही तैयारियों के मुताबिक अभेद सुरक्षा योजना तैयार की गई, जिसमें मेहमान टीम के साथ अर्धसैनिक बलों के लगभग 500 जवान मौजूद रहेंगे. पिछले तीन वर्षों में विश्व एकदश, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमों ने टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा किया है लेकिन 2010 के बाद इस देश के दौरे पर आने वाली साउथ अफ्रीका पहली बड़ी टीम है.

धमाके के बाद भी टीम ने जारी रखा था दौरा

साउथ अफ्रीका की टीम 2007 के बाद पहली बार पाकिस्तान दौरे पर आ रही है. उस समय कराची में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के काफीले पर बड़ा बम धमाका हुआ था, जिसमें कम से कम 200 लोग मारे गए थे. साउथ अफ्रीकन टीम उस समय मुलतान में टेस्ट मैच खेल रही थी. इस हमले के बाद भी टीम ने दौरे को जारी रखा था, हालांकि सुरक्षा करणों ने अगले टेस्ट मैच को कराची की जगह लाहौर स्थानांतरित कर दिया गया था.यह भी पढ़ें : 

Syed Mushtaq Ali 2021: दीपक हुड्डा ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया, क्रुणाल पंड्या से हुआ झगड़ा!

IND vs AUS: टीम इंडिया नहीं सह पाएगी रवींद्र जडेजा की चोट का दर्द, जानें क्यों खलेगी कमी

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक व्यापक जैव-सुरक्षा योजना भी तैयार की है. कराची पहुंचने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम क्‍वारंटीन रहेगी. जिसके बाद वे प्रशिक्षण सत्र में भाग लेंगे और अपनी खुद की दो टीमें बनाकर अभ्यास मैच खेलेंगे. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दौरे के लिए 21 खिलाड़ियों के विस्तारित दल की घोषणा की है, जिसमें चोट से उबर चुके तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी शामिल किया गया है.








Source link