इंदौर में कोरोना का असर कम दिखाई दे रहा है. (फोटो- AP)
बीते 24 घंटों में यहां कोरोना के 140 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 4 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 56,394 और मृतकों की संख्या 906 हो गई है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 10, 2021, 7:15 AM IST
इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाडरिया ने बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने 4403 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिसमें 140 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए. जबकि, बाकि लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई. इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 56,394 हो गई है. वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है. अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 906 हो गई है.
तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीज
हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं. यहां अब तक 53,067 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं. अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2421 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है.प्रशासन की अपील
शासन ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर का साथ न छोड़ें. बाजार भले ही खुल गए हैं, लेकिन जब तक लोग खुद सावधानी नहीं बरतेंगे, तब तक कोरोना की चैन नहीं तोड़ी जा सकती. प्रशासन ने कहा कि वो अपनी तरफ से तो कोशिश कर ही रहा है, लोगों और समाज को भी प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए.
कोरोना से हो गया था हाईकोर्ट जस्टिस का निधन
13 दिसंबर को इंदौर हाई कोर्ट में पदस्थ जस्टिस वंदना कसरेकर का मेदांता अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया था. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें इंदौर के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाना था लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका. इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया था कि एक साल बाद न्यायामूर्ति वंदना कसेरकर रिटायर होने वाली थीं.