Ind vs Aus: बुमराह और सिराज को भद्दी गालियां देने वालों को पकड़ने में जुटा आईसीसी

Ind vs Aus: बुमराह और सिराज को भद्दी गालियां देने वालों को पकड़ने में जुटा आईसीसी


तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम के बाहर टीम इंडिया के अधिकारी, आईसीसी और स्टेडियम सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत करते दिखे. इस बातचीत के दौरान वहां जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी मौजूद थे (साभार-एपी)

तीसरे टेस्‍ट के तीसरे दिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बैठे कुछ दर्शकों ने जसप्रीत बुमराह ( jasprit bumrah) और मोहम्‍मद सिराज (mohammed siraj) को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए इन पर नस्लीय टिप्पणियां की थी


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 10, 2021, 6:42 AM IST

नई दिल्‍ली. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज (Jasprit Bumrah Racially abused) पर नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं. बुमराह और सिराज ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से नस्लीय टिप्पणियों की शिकायत की. खबरों के मुताबिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बैठे कुछ दर्शकों ने इन दोनों खिलाड़ियों को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए इन पर नस्लीय टिप्पणियां की.

इस गंभीर दावों के बाद आईसीसी ने इस पूरे मामले की जांच और खिलाड़ियों को गाली देने वाले लोगों को पकड़ने करने का फैसला किया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम के बाहर टीम इंडिया के अधिकारी, आईसीसी और स्टेडियम सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत करते दिखे. इस बातचीत के दौरान वहां जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी मौजूद थे.

हर एक दर्शक की है जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही आईसीसी हरकत में आ गया और दोषियों को पकड़ने के लिए अपने स्‍तर पर कोशिश कर रहा है. सिडनी मॉर्निंग हेराल्‍ड की खबर के अनुसार एनएसडब्‍ल्‍यू और आईसीसी के साथ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के ग्राउंड ऑपरेटर्स भी दोषियों को पकड़ने के लिए काम कर रहे है. ग्राउंड में 800 से ज्‍यादा कैमरे लगे हैं और कोरोना वायरस के कारण अथॉरिटी के पास मैच देखने के लिए आए 10 हजार 75 दर्शकों की जानकारी है.यह भी पढ़ें : 

लंबी छुट्टियों के बाद जिम में नजर आए एमएस धोनी, देखिए Photos

साउथ अफ्रीका टीम को पाकिस्‍तान में मिलेगी राजकीय अतिथि स्तर की सुरक्षा, 500 सैनिक रहेंगे साथ

ग्राउंड आईसीसी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देगा. खबर की मानें तो सिराज और बुमराह को पिछले दो दिनों से दर्शक गालियां दे रहे थे, जिसमें नस्लीय टिप्पणियां भी शामिल थी. बता दें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं. मेलबर्न टेस्ट में भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों पर बायो बबल प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा. इसके बाद ब्रिसबेन क्वारंटीन नियमों को लेकर अब भी विवाद जारी है.








Source link