सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का तीसरा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 103 रन बना लिए. अब तीसरे दिन कंगारू बड़े स्कोर की तरफ बढ़ना चाहेंगे.
कंगारुओं को बढ़त
मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 197 रन की बढ़त बना ली है, जबकि इसके 8 विकेट अभी महफूज हैं. ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि वो टीम इंडिया को बड़ा लक्ष्य दे.
यह भी पढ़ें- सिडनी टेस्ट में भारत के दो स्टार खिलाड़ियों को दी गई गालियां, BCCI ने उठाया ये कदम
स्मिथ-लाबुशेन नॉट आउट
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्टीव स्मिथ 29 और मार्नस लाबुशेन 47 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे. चौथे दिन इन दोनों बल्लेबाजों पर विशाल स्कोर खड़ा करने की जिम्मेदारी होगी.
जडेजा बिना टीम इंडिया
रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चोट की वजह से पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कोहनी की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मौजूद रहेंगे.
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर, मैथ्यू वेड, विल पुकोवस्की, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), नाथन लॉयन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड