सीएसके के पास बचे हैं सिर्फ 15 लाख रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सबसे बड़ी समस्या है कि उनके पास सिर्फ 15 लाख रुपये बचे हैं. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल पहले ही घोषणा कर चुकी है कि आईपीएल 2021 में बड़ी नीलामी नहीं होगी. यानि जिस टीम के पास जितने पैसे हैं, उन्हें नीलामी में उसी से काम चलाना पड़ेगा. ऐसे में चेन्नई अपनी टीम को नया रूप देने के लिए वर्तमान खिलाड़ियों को रिलीज करेगी.
‘इनसाइडस्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार सीएसके 35 वर्षीय केदार जाधव को रिलीज करेगी जिन्हें 7.8 करोड़ रुपये मिलते हैं. उनके अलावा चेन्नई हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, जोश हेजलवुड, मुरली विजय, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा और ड्वेन ब्रावो की भी छुट्टी करने वाली है. आईपीएल की टीमें 21 जनवरी तक खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं या उनकी जगह किसी दूसरी टीम से खिलाड़ी बदल सकती है.पढ़ें इन खिलाड़ियों की फीस
1. केदार जाधव-7.8 करोड़
2.इमरान ताहिर-1 करोड़ॉ
3. पीयूष चावला-6.75 करोड़
4. हरभजन सिंह- 2 करोड़
5.मुरली विजय-2 करोड़
6.ड्वेन ब्रावो-6.4 करोड़
7.जोश हेजलवुड-2 करोड़
8. कर्ण शर्मा-5 करोड़
इन खिलाड़ियों को रिलीज करने पर चेन्नई की टीम के पास 33 करोड़ रुपये होंगे जिससे वह नए खिलाड़ी खरीदने में सक्षम होगी. इसके अलावा चेन्नई के पास चार करोड़ रुपये अलग से होंगे जो उसे शेन वॉटसन के संन्यास लेने की वजह से मिलेंगे.
यह भी पढ़ें:
लंबी छुट्टियों के बाद जिम में नजर आए एमएस धोनी, देखिए Photos
साउथ अफ्रीका टीम को पाकिस्तान में मिलेगी राजकीय अतिथि स्तर की सुरक्षा, 500 सैनिक रहेंगे साथ
चेन्नई की टीम को एक बड़ा फैसला सुरेश रैना को लेकर लेना है. टीम प्रबंधन सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में रैना के प्रदर्शन पर नजर रखेगी. टूर्नामेंट में रैना का प्रदर्शन निर्धारित करेगा कि उन्हें 11 करोड़ के अनुबंध के लिए सीएसके द्वारा बरकरार रखा जाएगा या नहीं.