Sydney Test: Mohammed Siraj पर हुई नस्लीय टिप्पणी को लेकर Ravichandran Ashwin बोले, ‘पहले भी ऐसा हो चुका है’

Sydney Test: Mohammed Siraj पर हुई नस्लीय टिप्पणी को लेकर Ravichandran Ashwin बोले, ‘पहले भी ऐसा हो चुका है’


सिडनी: टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कहा है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर दर्शकों द्वारा किया गया नस्लीय बर्ताव कोई नई बात नहीं है और इससे सख्ती से निपटे जाने की जरूरत है. सीरीज के के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों पर नस्ली टिप्पणी (Racial Comments) करने के बाद कुछ दर्शकों को मैदान से बाहर कर दिया गया.

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने दिन के खेल के बाद कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पहले भी सिडनी (Sydney) में नस्लवाद (Racism) का सामना किया है.  मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘हमने पहले भी सिडनी में नस्लवाद का सामना किया है. इससे बेहद सख्ती से निपटे जाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने डेविड बून को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड

रविवार को चौथे दिन के दूसरे सेशन  के दौरान भारतीय खिलाड़ी मैदान के बीच जमा हो गए जब स्क्वायर लेग बाउंड्री पर खड़े मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपशब्द कहे जाने की शिकायत की. इसके बाद सुरक्षाकर्मी दर्शकों के स्टैंड्स में गए और अपशब्द कहने वाले आरोपी शख्स को ढूंढने लगे और फिर दर्शकों के एक समूह को स्टैंड से बाहर जाने को कहा गया.

 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने नस्लीय टप्पणी की घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर माफी मांगी है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैदान के सुरक्षाकर्मियों ने 6 लोगों को वहां से बाहर कर दिया. इस दौरान करीब 10 मिनट के लिए खेल रूका रहा.

 

अश्विन ने कहा, ‘मुझे 2011 में पता नहीं था कि नस्लवाद क्या होता है और आप किस तरह से दूसरों को छोटा दिखाते हैं इसमें दूसरे लोग भी हंसते हुए साथ देते है. ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने भी इस घटना की अलोचना की है इसके अलावा भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने भी इसकी निंदा की है.

 

 





Source link