दिनेश कार्तिक ने झारखंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली है (फोटो साभार @BCCIdomestic)
Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: तमिलनाडु के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) ने झारखंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 10, 2021, 3:45 PM IST
आईपीएल में फ्लॉप रहे थे कार्तिक
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले दिनेश कार्तिक आईपीएल 2020 में कुछ खास नहीं कर पाए थे. उन्होंने 14 पारियों में 126 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 169 रन बनाए थे. उनकी खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन कोलकाता की टीम पर भी पड़ा. इसके चलते आईपीएल के बीच में कार्तिक को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा. उनकी जगह इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑयन मॉर्गन को कप्तान बनाया गया. हालांकि कार्तिक ने आज आईपीएल के खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए झारखंड के खिलाफ तीन चौके और चार छक्कों की बदौलत 46 रन बनाए. उन्होंने 270 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाया. कार्तिक ने झारखंड के गेंदबाज मोनू सिंह की गेंदों पर लगातार तीन छक्का और एक चौका भी जड़ा. दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल में सिर्फ चार छक्के जड़ने वाले कार्तिक ने इतने छक्के एक ही मैच में लगाया.
6, 4, 6, 6! 🔥🔥@DineshKarthik goes after Monu Singh!The Tamil Nadu skipper goes berserk, creaming 3 sixes and a four in the space of four balls.👌👌Video 🎥 👉 https://t.co/FaME3gm9FB pic.twitter.com/qC3f3q9FRd
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 10, 2021
तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 189 रन
तमिलनाडु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज निसंथ और कार्तिक के अलावा नारायण जगदीशन ने 27 रन बनाए. झारखंड की ओर से राहुल शुक्ला ने दो और अनुकूल राय ने एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान इशान किशन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. टीम की ओर से सबसे ज्यादा 28 रन आनंद सिंह ने बनाया और उनके अलावा विराट सिंह ने 23 रनों की पारी खेली. तमिलनाडु की तरफ से सोनू यादव ने तीन और संदीप वारियर ने दो विकेट चटकाया.