अच्छी पहल: श्रद्धालु आज से ई-रिक्क्षा से पहुंच सकेंगे बैजनाथ महादेव मंदिर, खर्च बचेगा, पर्यावरण भी सुधरेगा

अच्छी पहल: श्रद्धालु आज से ई-रिक्क्षा से पहुंच सकेंगे बैजनाथ महादेव मंदिर, खर्च बचेगा, पर्यावरण भी सुधरेगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Agar
  • Devotees Will Be Able To Reach Baijnath Mahadev Temple From E rickshaw From Today, Expenses Will Be Saved, Environment Will Also Improve

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

आगर मालवा2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

प्रशासन द्वारा खरीदा गया ई-रिक्क्षा, जिससे भक्तों को कराए जाएंगे बैजनाथ के दर्शन।

  • प्रशासन ने ई-रिक्क्षा भी खरीदी, 20 रुपए प्रति सवारी का रखा प्रस्ताव

नगर के बैजनाथ महादेव मंदिर में दर्शनार्थ आने जाने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा मुहैया कराने की दृष्टि से अब प्रशासन ने वहां नामीनल चार्ज पर ई-रिक्क्षा चलाने की योजना तैयार की है। आज सोमवार से मंदिर परिसर में सुबह 9 से 11 के बीच ई-रिक्क्षा का पूजन करने के बाद इसका संचालन शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए ई-रिक्क्षा क्रय भी कर लिया है जो छावनी नाका चौराहा से प्रति सवारी 10 रुपए में बैजनाथ महादेव मंदिर दर्शन कराकर वापस भी छावनी नाका चौराहा पर दर्शनार्थियों को छोड़ेगा। इससे शहर के पर्यावरण का भी सुधरेगा।

यदि दर्शनार्थियों को अपने घर से ही ई-रिक्क्षा की सुविधा चाही होगी तो मोबाइल करने पर ई-रिक्क्षा घर पहंुचकर सवारी को बैजनाथ दर्शन कराकर वापस घर भी छोड़ेगा, इसके लिए न्यूनतम 6 सवारी होना आवश्यक है और इसका चार्ज 20 रुपए प्रति सवारी का प्रस्ताव प्रबंध समिति द्वारा किया गया है। इसके लिए सुसज्जित ई-रिक्क्षा पर संपर्क नंबर भी लिखा गया है। अब दर्शनार्थियों को यह सुविधा भी मिलने लगेगी। ई-रिक्क्षा संचालन के लिए जिस चालक को प्रशासन द्वारा कार्य पर रखा जाएगा उसका खर्च और ई-रिक्क्षा का रखरखाव इस कार्य से होने वाली आय से ही प्रबंध समिति द्वारा किया जाएगा।

बड़ौद रोड पर बनाए गए शासकीय जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों को लाने ले जाने के लिए उनके परिजन को परेशान होना पड़ता है। गरीब परिवार के ही अधिकतर लोग इस अस्पताल में सुविधा की दृष्टि से पहुंचते हैं। ऐसे में उनके द्वारा मरीज को लाने ले जाने के लिए टैक्सी का सहारा लिया जाता है। प्रशासन यहां भी ई-रिक्क्षा का संचालन नामीनल चार्ज पर शुरू करें।

प्रबंध समिति के माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया था
बैजनाथ महादेव मंदिर दर्शनार्थ आने जाने के लिए दर्शनार्थियों को नामीनल चार्ज पर ई-रिक्क्षा सुविधा मिल सके, इसके लिए वहां बैजनाथ प्रबंध समिति के माध्यम से ई-रिक्शा चलाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसको मंजूरी मिल गई है। अब सोमवार को मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर इसका संचालन शुरू किया जाएगा।
-राजेश सरवटे, नोडल अधिकारी बैजनाथ महादेव मंदिर आगर



Source link