- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Warmest January In Ten Years, Nighttime Temperatures 6 70 Above Average; Severe Winter In The Country, Case Reversed In Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में दो दिन से रात से सुबह तक कोहरा छा रहा है। रिंग रोड पर ऐसा दिखा नजारा।
बारिश और कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 7 डिग्री अधिक बना हुआ है। शनिवार से लगातार रात का पारा 17 डिग्री पर बना हुआ है, जो रविवार रात को भी उतना ही रिकार्ड हुआ। देश के अधिकतर हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इंदौर में मामला उलट है।
पिछले एक दशक में यह पहला मौका है कि जनवरी के शुरुआती 10 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। मुख्य रूप से रात का तापमान औसत से 6-7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हो रहा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री उछलकर 25.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह भी सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।
आज से ठंड बढ़ेगी
सोमवार से तापमान में कुछ कमी आने के आसार हैं। दरअसल, अरब सागर से मिल रही नमी कम हो गई है और पश्चिमी विक्षोभ भी धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इस वजह से रात के तापमान में कमी आएगी।
जनवरी-2021 के 10 दिनों का तापमान
तारीख | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में) |
1 जवनरी | 26.0 | 12.0 |
2 जवनरी | 27.7 | 16.8 |
3 जवनरी | 27.0 | 17.4 |
4 जवनरी | 23.6 | 16.6 |
5 जवनरी | 24.8 | 16.6 |
6 जवनरी | 26.8 | 14.9 |
7 जवनरी | 26.8 | 15.2 |
8 जवनरी | 28.8 | 18.8 |
9 जवनरी | 21.8 | 17.0 |
10 जवनरी | 25.7 | 17.0 |