अभियान: हर गांव में किसान चौपाल लगाकर, प्रधानमंत्री कृषि मंत्री की चिठ्ठी पढ़कर सुनाएंगे कार्यकर्ता

अभियान: हर गांव में किसान चौपाल लगाकर, प्रधानमंत्री कृषि मंत्री की चिठ्ठी पढ़कर सुनाएंगे कार्यकर्ता


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रायसेन2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • जिला भाजपा की बैठक में कहा, 20 जनवरी तक चलेगा अभियान

भारतीय जनता पार्टी की जिलास्तरीय बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में रखी गई। इसमें अयोध्या में बन रहे राममंदिर के लिए धन संग्रह अभियान चलाने और हर गांव में किसान चौपाल लगाने की बात कही गई। भाजपा कार्यकर्ता हर गांव में 20 जनवरी तक किसान चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर की चिट्‌ठी पढ़कर सुनाएंगे। वे कृषि कानूनों के भ्रम दूर करने का प्रयास करेंगे। डॉ. चौधरी बोले राम मंदिर हिंदुओं की आस्था प्रतीक बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने का अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। इसमें सभी लोगों को मंदिर के निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ने भी संबाेधित।



Source link