Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बड़वानी3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने उप्र निवासी 2 आरोपियों को रविवार अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 पिस्तौल व 2 कारतूस जब्त किए। दोनों उमर्टी के सिकलीगर से हथियार खरीदकर ले जा रहे थे। ग्रामीण थाना प्रभारी ने बताया मुखबिर की सूचना पर वरला रोड पर शाहपुरा फाटे पर पैदल आ रहे दो लोगों को रोका। दोनों ने उनका नाम नरेंद्र सिंह पिता मुलुसिंह (50) निवासी पंजाबी कॉलोनी और अमित पिता देवेंद्र दिवाकर(35) निवासी रामगंज जिला इटावा उप्र बताया। जांच करने पर बैग से 2 पिस्तौल, 2 कारतूस और 4480 रुपए जब्त कर गिरफ्तार किया। दोनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शिर्डी में उमर्टी के सिकलीगर से मिले थे और उसका नंबर लिया था। उप्र लौटने के दौरान दोनों उमर्टी में सिकलीगर से हथियार खरीदने पहुंचे। हथियार लेकर लौटते समय दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक सप्ताह पहले पकड़ा था वांटेड सिकलीगर को- शहर थाना पुलिस ने 3 जनवरी को वरला रोड ओवरब्रिज के पास से उमर्टी निवासी श्यामसिंह पिता अंतरसिंह से 3 पिस्तौल और 1 देशी कट्टा जब्त कर गिरफ्तार किया था। श्यामसिंह राजस्थान पुलिस का वांटेड आरोपी था।