Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
नहर किनारे निकला सांप, जिसे फूल चढ़ाए जा रहे है।
- सिकरौदा नहर के किनारे सांप को देखने उमड़ रही भीड़
सिकरौदा स्थित नहर के किनारे एक दो फीट से बड़ा सर्प 4 दिन से एक ही जगह पर बैठा हुआ है। ग्रामीणों ने जब इस सांप को देखा तो उन्होंने सांप को आस्था का प्रतीक मानकर उसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी। हालांकि जीव विज्ञानियों का मानना है कि सर्प ने कोई ऐसा जीव खा लिया होगा, जिसकी वजह से या तो उसे दिखाई देना बंद हो गया होगा अथवा उसे शारीरिक कष्ट हो रहा होगा।
यहां बता दें कि सिकरौदा से देवगढ़ की ओर जाने वाली नहर के किनारे हिंगौना-सिकरौदा के बीच 4 दिन पहले एक दो से ढाई फीट लंबा सांप लोगों ने सड़क किनारे बैठा देखा। ग्रामीण रामरतन सिंह का कहना है कि सांप आठ घंटे तक एक ही जगह बैठा रहा, इसके बाद यह नहर किनारे स्थित खंती में चला गया।
अगले दिन उसी जगह पर फिर यही सांप आकर बैठ गया। 4 दिन से सांप एक ही जगह पर बैठा हुआ है। इसकी खबर आसपास के इलाकों में फैली तो ग्रामीणजन उसके दर्शन करने के लिए आने लगे। रविवार को भी यहां 500 से अधिक ग्रामीण सांप के दर्शन करने पहुंचे। कोई उसके ऊपर प्रसाद चढ़ा रहा है तो कोई उसे दूध पिला रहा है।