Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
- वाट्सएप पर स्टेट बैंक योनो का मोनो लगाकर किया था कॉल
एसबीआई का क्रेडिट कार्ड एप्रूव होने की बात कहकर पहले तो ठग ने ओटीपी मांगा। जैसे ही उपभोक्ता ने ओटीपी ट्रांसफर किया, उसके खाते से 25 हजार रुपए कट गए। पीड़ित का कहना है कि ठग ने जिस नंबर से कॉल किया था, उसके व्हाट्सएप नंबर पर बाकायदा एसबीआई योनो का मोनो लगा हुआ था।
पीड़ित गीतानंद शास्त्री ने बताया कि मैं ट्रेन से सफर कर रहा था। इसी दौरान मेरे मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया और मुझसे कहा कि स्टेट बैंक ने आपका क्रेडिट कार्ड एप्रूव कर दिया है। वेरिफिकेशन करा दीजिए। कस्टमर केयर सेंटर का एम्पलॉयी बनकर जो व्यक्ति मुझसे बात कर रहा था, उसे मुझसे कुछ डिटेल्स पूछी और मेरे मोबाइल पर एक ओटीपी आ गया।
मैने जैसे ही अपनी ओटीपी दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति के मोबाइल फोन पर ट्रांसफर की। मेरे बैंक अकाउंट से 25 हजार रुपए कट गए। जब मैने पुन: उसी नंबर पर कॉल करके कहा कि तुमने मेरे साथ ठगी की मेरे खाते से रुपए चुराए हैं तो युवक बोला कि अभी आपके खाते में 5 हजार रुपए ट्रांसफर कर रहे हैं और शेष 20 हजार भी थोड़ी देर में पहुंच जाएंगे। इसके बाद आरोपी युवक ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया।