कंबल वितरण कार्यक्रम: जरुरतमंदों की सेवा करना धर्म : मेवाफरोश

कंबल वितरण कार्यक्रम: जरुरतमंदों की सेवा करना धर्म : मेवाफरोश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

डबरा4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • चेतना मंच ने जरूरतमंद को सर्दी से बचने बांटे कंबल

जरुरत पर लोगों को जरुरत की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं तो लोगों के काम में आती है। इसलिए जब भी हमें किसी की सेवा या मदद करनी है तो उसकी जरुरत के अनुसार की जाए। यह सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। यह बात भाजपा नेता हरीश मेवाफरोश ने कही। चेतना मंच द्वारा रविवार को जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में हरीश मेवाफरोश और संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक जररुतमंदों को रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड एवं अन्य बस्तियों में कंबल बांटे। इस दौरान संगठन के अंकित सोनी उर्फ दीनू, एहसास खान, नंदनसोनी, साबिर खान, अनिल घनघोरिया, बलवीर इन्दौरिया, अमित राज, अम्मू खटीक, दीपक राठौर, मोनू खटीक, रिशब खान, जितेंद्र, दिव्य शर्मा, हेमन्त शर्मा, सोमु खटीक आदि मौजूद थे।



Source link