कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पर हमला: शोभानगर में बाइक फिसलने पर हुआ विवाद

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पर हमला: शोभानगर में बाइक फिसलने पर हुआ विवाद


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दमोह4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शोभानगर में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौरसिया पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचकर टीआई ने मामले की जानकारी ली। वहीं कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

संजय चौरसिया ने बताया कि दोपहर करीब 3.30 बजे विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन के लिए गए थे, वापस लौटते समय गाड़ी स्टार्ट करके लौट रहे थे तो हमारा पैर फिसल गया वहां से एक लड़का तेजी से गाड़ी से आ रहा था जो खुद गिर गया और हमारे साथ गाली-गलौच करने लगा और कहा रुक बताता हूं हम लोग दो मिनट रुक गए कि कौन लड़का है।

कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग आ गए जिसमें एक फरीद है और एक फन्नाज है इसके अलावा और भी थे जिन्होंने हमला किया। वह लोग सरिया, चाकू आदि लिए थे। चौरसिया के सिर में चोट आई है। टीआई एचआर पांडे ने बताया कि जिन दो लोगाें के नाम बताए गए हैं उन्हें हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link