कार्ययोजना तैयार: बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिले में मृत कौओं की संख्या 76 पर पहुंची

कार्ययोजना तैयार: बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिले में मृत कौओं की संख्या 76 पर पहुंची


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अशोकनगर4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में लगातार कौओं के मरने का सिलसिला जारी है। रविवार को 6 कौए मृत मिले। इस तरह जिले में मृत कौओं की संख्या बढ़कर 76 पर पहुंच चुकी है। साथ ही जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि भी हो चुकी है। सोमवार को एच 5 एन 18 की रिपोर्ट भी आएगी। जिसे देखते हुए कलेक्टर अभय वर्मा ने सोमवार को संबंधित विभागों की बैठक बुलाई जिसमें कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पशु उप संचालक डॉ.आरके त्यागी ने बताया कि अभी एबीएन इनफ्लूएंजा पॉजिटिव की पुष्टि हुई। है। सोमवार को एच5एन18 की रिपोर्ट आना है। जिस जगह मृत कौए मिले थे वहां सैनिटाइज कराएंगे। इसे लेकर कलेक्टर साहब ने सोमवार को बैठक बुलाई है जिसमें नपा, पशु पालन, कृषि और फॉरेस्ट विभाग शामिल रहेगा। किसी तरह की बंदिश नहीं रहेंगी, पोल्ट्री में भी अगर निकलता है तो उसे खत्म ही करेंगे। जितनी बर्ड होंगी उनको मारेंगे और मुआवजा देंगे। वहीं राजघाट बांध से प्रवासी पक्षियों के आने की संभावना रहती है, जिनकी सैंपल के तौर पर बीट लेंगे।



Source link