Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात लगातार बिगड़ा हुआ है। एक बार फिर आंदोलन के चलते 6 ट्रेन प्रभावित हुई है। इनमें बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस को चंडीगढ़ में शार्ट टर्मिनेट किया गया है। वहीं मुंबई सेंट्रल-अमृतसर-मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस को डायवर्ट करना पड़ा है। शॉर्ट टर्मिनेट – 09025 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्पेशल 11 जनवरी को चंडीगढ़ तक ही जाएगी। चंडीगढ़-अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 09026 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस 13 जनवरी को अमृतसर से ही चलेगी। चंडीगढ़-अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी। डायवर्ट – 10 जनवरी को चलने वाली 02903 मुंबई सेंट्रल–अमृतसर स्पेशल व्याज-जनडियाला-अमृतसर की बजाए व्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चली। इसी प्रकार 11 जनवरी को चलने वाली 02904 अमृतसर- मुंबई सेंट्रल, 02925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर स्पेशल और 02926 अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल अमृतसर-जनडियाला-व्यास के बजाए परिवर्तित मार्ग अमृतसर- तरन तारन-व्यास होकर चलेगी।