Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शाजापुर4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
रविवार को 320 सैंपल में से 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में अब तक कुल 1743 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजू निदारिया ने बताया कि जिले में 50675 सैंपल लिए गए हैं, जिनमे से 50307 परिणाम मिल चुके हैं।
इसी तरह कुल पॉजिटिव मरीजों में से आज तक 1667 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही जिले में अब कुल 54 मरीज उपचाररत हैं, जिनमें से 43 जिले में तथा 11 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे हैं। जिले में अब तक कुल 22 मरीजों की मौत हुई है।