Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
पिछले तीन से लगातार बादल छाए रहने के बाद रविवार सुबह गांव व आसपास के क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। सुबह 8:30 बजे तक कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। ठंड भी बढ़ गई। लोगों ने अलाव जलाकर इससे निजात पाई। खेतों में गेहूं की फसल पर ओंस जमने लगी। 4 दिनों से सूर्य के दर्शन नहीं हुए। रविवार को बूंदाबांदी भी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई।