कोहरा: सुबह की सैर में कोरोना का पहरा

कोहरा: सुबह की सैर में कोरोना का पहरा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोन4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भगवानपुरा व धुलकोट क्षेत्र में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह की सैर पर निकले लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे से गेहूं की फसलों को फायदा मिलने की बात कही जा रही है। क्योंकि शनिवार को रिमझिम बारिश होने से किसानों की फसल नुकसानी की चिंता सताने लगी थी। सुबह 8 बजे कोहरा छटने लगा। धुलकोट के नयाबिलवा व नीमखेड़ी में शनिवार को बारिश के साथ हवा चलने से गेहूं फसल खेतों में बिछ गई। किसान पठान पिता हरिया ने बताया 3 एकड़ की फसल प्रभावित हुई है। नीमखेड़ी के सालकराम किराड़े ने बताया खराब मौसम से फसल को नुकसान हुआ है। प्रशासन को मुआवजा देना चाहिए।



Source link