क्रिकेट प्रतियोगिता: क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतिभाओं को निखारने का उचित मंच : चौधरी

क्रिकेट प्रतियोगिता: क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतिभाओं को निखारने का उचित मंच : चौधरी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बैतूल3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • पाथाखेड़ा की टीम ने जीता मैच, दर्शकाें काे बांटे मास्क

जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एवं वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से स्व. विजय कुमार खंडेवाल की स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता पाथाखेड़ा के फुटबाल ग्राउंड पर शुभारंभ किया गया। इस माैके पर मुख्य अतिथि डब्लूसीएल के मुख्य महाप्रबधंक पीके चौधरी, नपाध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, एसडीओपी अभय राम चौधरी, नायब तहसीलदार वीरेंद्र उइके माैजूद थे। इस माैके पर वेकोलि महाप्रबंधक पीके चौधरी ने कहा टूर्नामेंट खिलाड़ियाें की प्रतिभाओं काे निखारने का उचित मंच है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष समेत अन्य ने संबाेधित करते हुए खिलाड़ियाें काे प्राेत्साहित किया। उल्लेखनीय है यह प्रतियाेगिता 11 वर्षों से कराई जा रही है। इसमें 64 टीमें हिस्सा लेती हैं। करीब 1500 खिलाड़ी खेल का प्रदर्शन करते हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपए के साथ मेन ऑफ दी सीरीज, मेन ऑफ द मैच के साथ कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाते हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए भारतीय मजदूर संघ के सुनील सरियाम ने दर्शक दीर्घा मास्क बांटे और सोशल डिस्टेंसिंग रखने करने का अनुरोध किया।

पाथाखेड़ा ने जीता मैच
प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच पाथाखेड़ा और बगडोना टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बगडाेना ने 12 ओवर में 75 रन बनाए। पाथाखेड़ा ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करके मैच 7 विकेट से जीत लिया। मेन ऑफ द मैच गुड्डू रहे। इन्हाेंने 22 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। इसमें 5 चौके और 5 छक्के लगाए।



Source link