Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
इंदिरा सागर पावर स्टेशन द्वारा निगमीय सामाजिक दायित्व के अंतर्गत जयंती माता परिसर, कनेरी धाम में भक्त निवास भवन का निर्माण रविवार 10 जनवरी से शुरू कराया गया। इसके लिए भूमिपूजन सांसद नंदकुमारसिंह चाैहान के मुख्य आतिथ्य, मांधाता विधायक नारायण पटेल के विशेष आतिथ्य व परियोजना प्रमुख अनुराग सेठ की उपस्थिति में हुआ। इस प्रस्तावित भक्त निवास भवन के निर्माण में लगभग 25 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके अंतर्गत अटैच्ड बाथरूम सहित 4 से 5 कमरे, एक हॉल और एक रसोई घर का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर बागली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पहाड़ सिंह, एनएचडीसी के पूर्व निदेशक नरेन्द्र सिंह तोमर, इंदिरा सागर पावर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी, महाप्रबंधक (ओएंडएम) बसंत हुरमाड़े, महाप्रबंधक (सिविल) सुनील जैन, जयंती माता ट्रस्ट के अध्यक्ष बासुदेव सोलंकी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।