Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह5 दिन पहले
- कॉपी लिंक
सैनिक सेवा परिषद का मध्यप्रदेश कार्यालय दमोह में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भारतीय सेना के वर्तमान व रिटायर्डजनों की उपस्थिति रही जिसमें सभी का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय प्रमुख अमोल पटेल ने सैनिक सेवा परिषद का परिचय दिया व आगामी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित युवाओं को आर्मी में चयन के लिए मार्गदर्शन दिया। सैनिक सेवा परिषद की तरफ से युवाओं को निशुल्क कोचिंग केंद्र व अभ्यास के लिए मैदान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष उमर खैय्याम ने बताया कि किस प्रकार संपूर्ण मध्य प्रदेश में सैनिकों की सेवा के लिए कार्य करना है व उन्होंने समस्त सैनिक सेवा परिषद की सहमति से दमोह जिला अध्यक्ष के रूप में आशीष तंतुवाय को नियुक्त किया।
नवनियुक्त तंतुवाय ने समस्त युवाओं को वीर रस से भरी कविताओं के माध्यम से देश सेवा का संदेश दिया व दमोह जिला की कार्यकारिणी के सदस्यों की मंच से घोषणा की। कार्यक्रम में युवा अतिथि भारतीय सेना के जवान सिद्धेश्वर सिंह राजपूत की उपस्थिति रही। भूतपूर्व सैनिक अम्बरीष चौबे और क्रांतिकारी संत भागीरथ शास्त्री ने भी युवाओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में छात्र क्रांति दल के अध्यक्ष कृष्णा पटेल, युवा लोधी लोधेश्वर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी एवं अन्य गणमान्यजनों की उपस्थित रही। कार्यालय के उदघाटन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आर्मी के जवान उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरीश चौबे रिटायर्ड फौजी के द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुक्त नीरज भारद्वाज की वर्चुअल उपस्थिति रही।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष द्वारा जिले की कार्यकारिणी गठित की गई। प्रदेश अध्यक्ष खैयाम के द्वारा कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष अक्षय दीक्षित, उपाध्यक्ष पवन राज, प्रभात सिंह, सचिव निखिल चौरसिया, सह सचिव वीरेंद्र चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष प्रिंस चौबे, आईटी सेल अध्यक्ष अमित कटारिया, महामंत्री प्रकाश पटेल गुड्डा, मीडिया प्रभारी शांतनु भारत, नगर अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, नगर सचिव भारत द्विवेदी को नियुक्त किया गया।