- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Special Phase Of Counseling Process Completed For Admission In Session 2020 21; Decision Was Not Taken On Employee Quota
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया का स्पेशल चरण भी पूर्ण हो चुका है। अब सिर्फ स्पोर्ट कोटे के एडमिशन होना है। इस बार अब तक कर्मचारी कोटे को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्णय नहीं किया गया है जिसके चलते कर्मचारी परेशान हैं और उनके बच्चे और आश्रित एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में हर साल एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कर्मचारियों के लिए कर्मचारी कोटे के तहत एडमिशन दिए जाते रहे हैं।
इस संबंध में इस बार भी कर्मचारियों ने अपनी ओर से कुछ आवेदन तो दिए हैं लेकिन उसका निराकरण नहीं किया गया है। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि जब हर बार कर्मचारी कोटे के एडमिशन होते हैं तो इस बार भी होना चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप बाल्मीकि ने बताया कि हम इस संबंध में कुलपति एवं कुलसचिव से भी मांग और निवेदन करेंगे कि वह कर्मचारियों के हित को देखते हुए जल्दी से निर्णय लें।
ताकि उनके बच्चों की साल खराब न हो तथा उन्हें कर्मचारी कोटे के तहत एडमिशन दिया जा सके। बीएचयू एवं अन्य विश्वविद्यालयों में भी यह व्यवस्था है कि वहां कर्मचारी कोटे के तहत एडमिशन दिए जाते हैं। इसी का पालन सागर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में किया गया है, इस बार भी यह व्यवस्था लागू की जाए।