Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
चंबल मैराथन की तैयारियों जांचते प्रदेश प्रभारी।
चंबल फाउंडेशन द्वारा 14 जनवरी को चंबल नदी से यमुना नदी तक चंबल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। इन तीनों के प्रांतों के फाउंडेशन प्रभारियों द्वारा रविवार को तैयारियों का जायजा लिया गया। चंबल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रही ‘स्प्रिट चंबल’ और ‘रन फॉर बेटर चंबल’ जैसी मुहिम से चंबल नदी घाटी क्षेत्र का परिदृश्य बदल सकेगी।
यहां बता दें चंबल मैराथन का आयोजन सुबह 8 बजे से इटावा जनपद स्थित चंबल नदी से यमुना नदी तक किया जा रहा है। मैराथन का शुभारंभ खेड़ा अजब सिंह गांव के नजदीक चंबल वैली वर्ड वाचिंग एंड क्रोकोडाइल रिसर्च सेंटर से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल तोमर ने कहा कि यह इलाका आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के लिए चुनौती बना था।
मध्य प्रदेश के प्रभारी राधे गोपाल यादव ने कहा कि चंबल की प्राकृतिक संरचनाओं को सहेजते हुए प्रगति की गंगा बहाई जाना चाहिए। राजस्थान के प्रभारी पुखराज बैरवा कहा कि चंबल मैराथन से विश्व को संदेश जाएगा कि चंबल अब देश दुनिया के साथ कदमताल करने को बेताब है। इस मौके पर अभिभाषक प्रदीप यादव, डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, शाह आलम, शशिकांत दीक्षित, गगन शर्मा आदि मौजूद रहे।