नगर मंडल के गठन: प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता में परिणामों को है सकारात्मक करने की ताकत

नगर मंडल के गठन: प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता में परिणामों को है सकारात्मक करने की ताकत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोन3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के खरगोन जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौर नगर मंडल के गठन के बाद पहली बार बड़वाह पहुंचे। जय स्तंभ चौराहे पर नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में स्वागत हुआ। नाव हादसे में 9 लोगों को सकुशल बचाने पर नाविकों का सम्मान भी किया गया। जिलाध्यक्ष राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा केवट समाज के हाथ में ईश्वर की ताकत है। जो लोगों की जान बचाने का कार्य करती है। सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट देने की बात भी कही। इसके बाद रेस्ट हाउस में मंडल कार्यकारिणी के बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी निकाय व पंचायत चुनावों में जोश भरा। उन्होंने कहा प्रत्येक छोटा कार्यकर्ता भी स्वयं को कमतर न समझे। वह खुद में जिलाध्यक्ष है जो अपने बूथ स्तर पर भाजपा को सफलता दिलाने में समर्थ है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विभागों व अधिकारियों के संबंध में अपनी समस्याएं बताई। जिसके निराकरण का आश्वासन जिलाध्यक्ष ने दिया। इस दौरान पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्नी भाटिया, ग्रामीण नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग, सीटू राजपाल, भाजपा नेत्री रजनी भंडारी सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link