Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्याेपुर4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय मजदूर संघ के चुनाव काे लेकर बैठक रविवार काे सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। जिसमें संघ की माैजूदा कार्यकारिणी भंग कर नवीन कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संघ के शिवपुरी विभाग प्रमुख रमेशचंद शिवहरे रहे। राज्य कर्मचारी संघ शिवपुरी के अध्यक्ष दिलीप शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। मनीज पाराशर की अध्यक्षता में इस बैठक के प्रारंभ में भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष पूरनसिंह राठौड़ ने वर्तमान बोर्ड भंग किया।
राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बीपी शर्मा ने नवीन जिला कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की। जिसमें सदस्याें ने आमराय से अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत राय और महामंत्री ओपी शर्मा काे निर्वाचित किया, जबकि काेषाध्यक्ष का दायित्व शम्भुदयाल बैरागी काे साैंपा गया। उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अध्यक्ष के ताैर पर पूरनसिंह राठौड़ काे मनाेनीत किया।