निराकरण सीएमओ दोपहर में बस स्टैंड पहुंचे थे समस्याएं जानने: स्टैंड से फिर शुरू हुई बसें, पार्किंग के लिए दो स्थानों का चयन, ठेलागाड़ी वाले नहीं हटे तो आज सामान जब्ती

निराकरण सीएमओ दोपहर में बस स्टैंड पहुंचे थे समस्याएं जानने: स्टैंड से फिर शुरू हुई बसें, पार्किंग के लिए दो स्थानों का चयन, ठेलागाड़ी वाले नहीं हटे तो आज सामान जब्ती


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

आलीराजपुर3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आलीराजपुर. दोपहर में सीएमओ के समस्या का निराकरण करने के बाद बस स्टैंड से फिर से बसों का संचालन शुरू हो गया।

  • हादसे के बाद अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर टंकी ग्राउंड से बसें चला रहा था चालक परिचालक संघ, माने

बस स्टैंड से रविवार काे दोबारा बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे कुछ हद तक यात्रियों को सुविधा मिली। दरअसल दोपहर करीब 12 बजे नगर पालिका सीएमओ अमरदास सैनानी बस स्टैंड पहुंचे और यहां बस वालों से उनकी समस्याएं जानी। चालक-परिचालकों सहित कुछ बस मालिकों ने उन्हें समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि पूरे बस स्टैंड पर ठेलागाड़ी, सब्जीवालों सहित अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में बस स्टैंड पर पर्याप्त जगह नहीं मिलती और बसों के संचालन में समस्या आती है। बसों काे लाने ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्याप्त जगह नहीं होने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। सीएमओ सैनानी ने बताया कि बस स्टैंड की समस्या को दूर करने के लिए दो स्थानों का चयन किया है।

दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए पुराने भवन की साफ-सफाई कराई जा रही है। इसके बाद यहीं वाहन पार्क करवाएं जाएंगे। सुलभ कॉम्पलेक्स के बाद ऑटो रिक्शा व अन्य वाहनों की पार्किंग होगी, इसकी व्यवस्था करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए ठेलागाड़ी वालों को दो नोटिस जारी कर चुके हैं। उन्हें आखिरी चेतावनी दे दी गई है। अब यदि बस स्टैंड पर कोई दुकान लगाएगा तो उसका सामान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों बस स्टैंड पर एक निजी यात्री बस ने महिला शिक्षिका के पैर पर पहिया चढ़ा दिया था। जिसके बाद लोगों ने चालक की पिटाई कर दी थी। बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चालक-परिचालक संघ ने दो दिन टंकी ग्रांउड से बसों का संचालन किया।

हाट बाजार के दिन होती है समस्या
शहर में सोमवार को लगने वाले हाट बाजार के दिन अतिक्रमण की बड़ी समस्या को देखने को मिलती है। हाट गली में सब्जी, ठेलागाड़ी, कटलरी आदि की दुकान लगाने वाले बीच सड़क तक कब्जा कर बैठ जाते हैं। इसी तरह की समस्या एमजी रोड सहित अन्य स्थानों पर देखने को मिलती है। एमजी रोड के व्यापारी कई बार इस समस्या की शिकायतें भी कर चुके हैं। नपा ने भी पिछले दिनों इसे देखते हुए ठेलागाड़ी वालों के लिए स्थान चयनित किए थे। सब्जीवालों को टंकी ग्रांउड पर दुकानें लगाने के लिए कहा था। कुछ दिनों तक कार्रवाई भी की गई। लेकिन इसके बाद हालात जस के तक हो गए।

शहर में मुख्य स्थानों पर पार्किंग स्थान नहीं होने से बैंकों के सामने होती है भीड़
शहर के मुख्य स्थानों पर व्यवस्थित पार्किंग स्टैंड नहीं होने से पूरे शहर में दो पहिया वाहन अस्त-व्यस्त तरीके से खड़े रहते हैं। वाहनों की सबसे अधिक भीड़ बैंकों के सामने रहती है। खंडवा-बड़ौदा हाइवे स्थिति बैंकों के सामने खड़े वाहन सड़क तक लगा दिए जाते हैं। ऐसे में हादसों का अंदेशा बना रहता है।



Source link