Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीहोरएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
नीलकंठ निवासी महिला से करीब एक साल से पहचान कर आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। महिला को उसकी जाति का पता चलने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बलात्कार और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। नीलकंठ निवासी 39 वर्षीय विधवा महिला की पहचान एक साल पहले सुकरवास निवासी वहीद से हुई थी। वहीद ने शादी का झांसा देकर पिछले एक साल तक दुष्कर्म किया। वह महिला हो अपने घर सुकरवास भी लेकर गया। । 25 दिसंबर को वहीद नीलकंठ महिला के घर गया। तब उसके कागजात के अनुसार वह पिंजारा मुसलमान निकला। महिला ने विरोध किया तो वहीद ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी महिला ने कुछ दिन बाद पड़ोसी महिला को बताया।