बुंदेली लोकचित्र कार्यशाला: 20 कैनवास पर 15 कलाकारों ने उकेरी भारत माता, श्री गणेश व प्रकृति के नजारे

बुंदेली लोकचित्र कार्यशाला: 20 कैनवास पर 15 कलाकारों ने उकेरी भारत माता, श्री गणेश व प्रकृति के नजारे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सागर| बुंदेली चितेरे की 5 दिन की बुंदेली लोकचित्र कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

बुंदेली लोकचित्र पर आधारित बुंदेली चितेरे की 5 दिन की कार्यशाला का रविवार को सिविल लाइन में एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. पंकज तिवारी ने शुभारंभ किया। दोपहर 3 बजे से ईएमआरसी और रंग के साथी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला के दौरान 20 कैनवास पर 15 कलाकारों ने भारत माता, भगवान गणेश तथा प्रकृति के नजारों की आकृतियां उकेरी।

आयोजक असरार अहमद ने बताया कि कार्यशाला में कुल 17 कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। बुंदेली संस्कृति से प्रभावित होकर बुंदेलखंड के बाहर से भी दो कलाकार कार्यशाला में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें एक कलाकार शुजालपुर तथा दूसरा भोपाल का निवासी है।

नगर के कलाकार और कला प्रेमी कार्यशाला में निशुल्क शामिल होकर बेजोड़ कला का नमूना देख भी सकते हैं और सीख भी सकते हैं। कार्यशाला 14 जनवरी तक दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई है।



Source link