बैठक: होम्योपैथिक चिकित्सा संघ की बैठक में सरकार के सौतेले रवैए पर निंदा

बैठक: होम्योपैथिक चिकित्सा संघ की बैठक में सरकार के सौतेले रवैए पर निंदा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Condemnation On The Step motherly Attitude Of The Government In The Homeopathic Medical Association Meeting

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को कांची होटल में होम्योपैथिक चिकित्सा संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रमुख निर्णयों में होम्योपैथिक चिकित्सकों को सी एच ओ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की पदों की नियुक्ति में सम्मिलित नहीं किया गया जिससे होम्योपैथिक चिकित्सकों ने नाराजगी व्यक्त की। आयुष में आयुर्वेदिक होम्योपैथिक दोनों आते हैं। सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है जो कि अन्याय पूर्ण है।

होम्योपैथिक चिकित्सक संघ के अध्यक्ष लखन पटेल ने कहा जबलपुर हाई कोर्ट में केस लगाया था कोर्ट ने केस डिसमिस कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के विरुद्ध फैसला नहीं दे सकती, नेशनल हेल्थ पॉलिसी में संशोधन किया जाए। उपाध्यक्ष डॉ.काजी वसीम उद्दीन ने कहा राज्य और केंद्र के अध्यक्ष और मेंबर से संपर्क कर मध्यप्रदेश के लगभग 30,000 होम्योपैथिक चिकित्सक पंजीकृत हैं होम्योपैथिक चिकित्सकों के भविष्य के बारे में सरकार की क्या योजनाएं हैं।

कोषाध्यक्ष डॉ सुदेश ने कहा कि एनएचएम आयुष विभाग मध्य प्रदेश के रजिस्ट्रार डॉ आयशा अली मैडम से एवं उच्च अधिकारियों से मिलकर जानकारी प्राप्त की जाए, होम्योपैथिक चिकित्सकों चिकित्सकों सीएचओ पदों की नियुक्ति में सम्मिलित क्यों नहीं किया गया। सभी चिकित्सकों ने अपने अपने बारी-बारी से विचार रखे।



Source link