Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर हमेशा अपने पाठकों और बिजनेस पार्टनर्स के लिए कुछ नया और अलग करने का प्रयास करता रहता है। ऐसा सार्थक प्रयास, जो उन्हें दूसरों से आगे रखे। चाहे खबरों में नॉलेज के स्तर पर हो या विज्ञापन में आइडिया और क्रिएटिविटी के स्तर पर। हर व्यक्ति और व्यापारी जो अपने ब्रांड और व्यवसाय का प्रमोशन करना चाहता है, लेकिन उनके पास अच्छे क्रिएटिव बनाने का विकल्प नहीं होता या वह आर्थिक रूप से ज्यादा सक्षम नहीं होता। उन सबके लिए दैनिक भास्कर ने ये क्रिएटिव सर्विस सेल शुरू की है। क्रिएटिव सर्विस सेल आइडिएशन और क्रिएटिव के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करेगी।
क्रिएटिव सर्विस सेल की अनुभवी टीम हर तरह के क्रिएटिव और प्रमोशनल कैंपेन आपके बिजनेस की जरूरत के अनुसार तैयार करेगी। सबसे खास बात यह है कि यह सर्विस पूरी तरह निःशुल्क होगी। संभवत: यह पहली बार होगा जब देश के मीडिया जगत में इस तरह की अनूठी पहल की गई है। दैनिक भास्कर हमेशा से लोकल के लिए वोकल रहा है। इसलिए, भास्कर का मानना है कि अनेक स्थानीय ब्रांड्स ऐसे हैं, जिन्हें सही प्रमोशन मिले तो वे और ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। इन्हीं ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भास्कर अब बिजनेस पार्टनर्स के लिए रचनात्मक प्लेटफॉर्म बनेगा।