- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh College Reopening | Dainik Bhaskar Ground Report From Bhopal (MVM) Motilal Vigyan Mahavidyalaya
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबे
- कॉपी लिंक
प्रदेश में 1 जनवरी से प्रैक्टीकल क्लास लग रही हैं। नियमित क्लास शुरू होने के पहले दिन एमवीएम कॉलेज में बच्चों की उपस्थिति 10% तक रही।
- बच्चे नियमित क्लास के पक्ष में, लेकिन कोरोना का डर भी
- बच्चों से सहमति पत्र लिए जा रहे, सिक रूम भी तैयार किया
यह हाल है मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शासकीय कॉलेज मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (एमवीएम) का। जहां छात्रों की संख्या करीब 4 हजार है, लेकिन नियमित क्लास शुरू होने के पहले ही दिन छात्रों की 10% उपस्थिति भी नजर नहीं आई। हां कुछ छात्र प्रैक्टीकल की क्लास अटैंड करते और कुछ जानकारी लेते दिखाई दिए। इसके अलावा पूरा परिसर खाली-खाली सा नजर आया।

प्रदेश भर के कॉलेजों में सोमवार से नियमित क्लास लगना शुरू हो गईं। सुबह 10.48 बजे तक एमवीएम कॉलेज में सन्नाटा पसरा था।
यह पहले दिन एमवीएम कॉलेज की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया। हकीकत यह है कि अधिकांश छात्रों को तो ऑन लाइन क्लास लेने वाले प्रोफेसर तक का नाम नहीं पता। अब तक अधिकांश छात्रों ने तो क्लास तक अटैंड नहीं की। हालांकि अब छात्र नियमित क्लास लगाए जाने के पक्ष में हैं, लेकिन उन्हें अब भी कोरोना का डरा सता रहे हैं।

एमवीएम कॉलेज में प्रैक्टीकल के लिए काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंच रहे।
एक जनवरी से शुरू हो चुके हैं कॉलेज
मध्य प्रदेश में 1 जनवरी से सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेज खुल चुके हैं, लेकिन 1 से लेकर 10 जनवरी तक केवल प्रैक्टिकल क्लास ही लगाई गईं। अब सोमवार यानी आज से यूजी फाइनल ईयर और पीजी थर्ड सेमेस्टर की क्लास शुरू होंगी। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार नई गाइडलाइन में कॉलेज खुलने के आदेश शासन जारी कर चुका है।

परिसर की स्थिति।
एक जनवरी से पहले 10 दिन सिर्फ प्रैक्टिकल और 10 जनवरी से नियमित क्लास शुरू की गईं। इसके बाद 20 जनवरी को सभी जिलों के आपदा प्रबंधन की बैठक होगी। उसके बाद कॉलेज को आगे नियमित और क्लास की संख्या बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। इस में कोरोना की स्थिति को मुख्य रूप से ध्यान रखा जाएगा।

कॉलेज में अधिकांश कमरे अभी बंद हैं।
एक तिहाई उपस्थिति से कक्षाएं लगाई जाएंगी
प्रदेशभर के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फॉर्मेसी कालेज और पॉलीटेक्निक खोले जा सकेंगे। ये कॉलेज शासन और यूजीसी द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ही लगेंगे। संस्थानों और विद्यार्थियों की सहमति से ही कॉलेज खोले जाएंगे। प्रबंधन विद्यार्थियों को कॉलेज आने के लिए मजबूर नहीं करेंगे। छात्र अपनी मर्जी से ही कॉलेज आकर कक्षाओं में उपस्थित होंगे। इसलिए कॉलेज स्टूडेंट्स की एक तिहाई उपस्थिति से कक्षाएं लगाई जा सकेंगी। यह मंगलवार से खुल सकते हैं। हालांकि अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

कॉलेज की प्रशासनिक बिल्डिंग में सिक रूम बनाया गया है।
ऑनलाइन क्लास भी चलती रहेंगी
एमवीएम कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह की क्लास लग रही हैं। आज से नियमित क्लास शुरू हुई हैं। गाइड लाइन के अनुसार सैनिटाइजेशन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग तक का ख्याल रखा गया है। छात्रों के लिए एक सिक रूम तैयार किया गया है। उसमें प्रारंभिक उपचार की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। हालांकि पहले दिन छात्रों की उपस्थिति कम रही, लेकिन हमें उम्मीद है कि जल्द ही छात्रों की संख्या बढ़ेगी।

काउंटर पर एक छात्रा नोटिस को पढ़ती हुई।
छात्र अपनी मर्जी से कॉलेज आ सकेंगे। अगर वे कॉलेज नहीं आना चाहते हैं, तो पहले की तरह ऑन लाइन क्लास चालू रहेंगी। किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधियों जैसे खेल और अन्य तरह के कार्यक्रम प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा हॉस्टल भी नहीं खुलेंगे। लाइब्रेरी भी केवल किताबों को लेने और जमा करने के लिए खुलेगी। छात्र को कॉलेज आने के लिए माता-पिता की लिखित अनुमति लाना होगा।

कॉलेज में छात्र-छात्राएं तो पहुंचे, लेकिन पहले दिन सिर्फ सहमति पत्र जमा कराए गए।
यह रही परेशानी
- भोपाल के बाहर से आने वाले छात्रों के लिए ठहरने की व्यवस्था नहीं होने के कारण नियमित क्लास अटैंड करना एक चुनौती है।
- छात्रों ने बताया कि माता-पिता नियमित क्लास में भेजने के लिए तैयार नहीं है।
- कॉलेज स्तर पर ऑन लाइन और ऑफ लाइन क्लास के लिए टाइम टेबल बनाना बड़ी मुश्किल काम है।
- सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना सबसे ड़ी चुनौती।
- जल्द से जल्द कोर्स को पूरा करना और बच्चों को उसे कवर करना एक परेशानी है।