Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
मजदूरी कर बाइक से लौट रहे दंपती को धामनोद चौपाटी पर ट्राला ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्राला ड्राइवर वाहन मौके पर छोड़ कर भाग गया। दंपती को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। रविवार देर शाम को धामनोद चौपाटी पर हुई दुर्घटना में बद्रीलाल भाभर (30) निवासी कांगसी (शिवगढ़) पत्नी हुकली (25) गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलने पर वे रात 9.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। सैलाना पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर नामली रेलवे फाटक पर एक लोडिंग वाहन के ड्राइवर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विजय राठौड़ निवासी नामली को गंभीर चोट लगने पर उसे रविवार रात को जिला अस्पताल लेकर आए।