Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
धार3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में एक और बुजुर्ग काेराेना से जंग हार गए। शनिवार की सुबह उन्हाेंने दम ताेड़ दिया। उन्हें 7 जनवरी काे बुखार और सांस लेने में परेशानी ऐने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी। काेराेना प्राेटाेकाॅल के तहत उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विभाग के हेल्थ बुलेटिन में मृतकाें का आंकड़ा 58 है, लेकिन यह आंकड़ा करीब 70 तक पहुंच गया है। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डाॅ. संजय भंडारी के अनुसार पाेर्टल पर मृत्यु अपडेट हाेने के बाद ही हेल्थ बुलेटीन में उसे गिना जाता है। हालांकि बदलते माैसम का भी बुजुर्गाें के स्वास्थ्य पर असर हाे रहा है। कमजाेर प्रतिराेधक क्षमता हाेने से वायरस के संक्रमण से उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं, इसी से उनकी मृत्यु हाे रही है।