माैसम साफ हुआ: हवा चलने से 2.2 डिग्री कम हुआ दिन का तापमान; 2-3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

माैसम साफ हुआ: हवा चलने से 2.2 डिग्री कम हुआ दिन का तापमान; 2-3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

धार3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार काे क्षेत्र में बारिश हाेने के बाद रविवार काे माैसम खुल गया। आसमान साफ था और हवा भी तेज थी। जिससे दिन में भी सर्दी महसूस की गई। दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की कमी आई। जबकि रात का तापमान स्थिर है। माैसम विभाग के मुताबिक शनिवार के 26.2 डिग्री के मुकाबले रविवार काे अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच ही रहा। माैसम वैज्ञानिकाें की मानें ताे हवाएं चलने से आगामी दाे-तीन दिनाें तक माैसम ठंडा रहने की संभावना है। जाे फसलाें के लिए अनुकूल है।

शुक्रवार रात से बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई थी। शनिवार काे तेज बारिश हुई थी। जिस वजह से धूप भी नहीं निकली थी। सर्दी के कारण सुबह और शाम काे काेहरा भी पड़ रहा है। सुबह तेज घना काेहरा रहता है। जिसके कारण नजदीक का भी नजर नहीं आता। वहीं शाम काे भी हल्का काेहरा रहता है।



Source link