Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
सागर| शनिवार से मौसम ने करवट बदल ली। रात को बारिश हुई और रविवार की सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को परेशानी हुई और दिन में भी वाहनों की लाइट जलाना पड़ी।
आसमान पर बादलों का जमावड़ा रहने के कारण रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर स्थिर हो गया है। लेकिन सुबह और शाम कोहरे में डूबी रही। मंद हवाएं चलने के कारण लोगों ने दिन के वक्त हल्की सर्दी महसूस की, जो शाम ढलते ढलते बढ़ गई। आसमान साफ नहीं होने के कारण हालांकि पिछले 4 दिन से तापमान में इजाफा हो रहा है। इससे रात और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। सर्दी का एहसास सिर्फ सुबह और शाम को हो रहा है।
दिन के वक्त लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार से आसमान साफ होने और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। जबकि न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। इससे एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया था।