मौसम: दिन व रात के तापमान में 5.5 डिग्री का अंतर

मौसम: दिन व रात के तापमान में 5.5 डिग्री का अंतर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को शहर कोहरे की आगोश में लिपटा रहा। सुबह 8 बजे तक दृश्यता 200 मीटर रही। लगातार दूसरे दिन सुबह आर्द्रता 92 फीसदी रही जबकि शाम को आर्द्रता में पांच फीसदी कमी आई है। इसके प्रभाव से दिन में भी ठंडी हवा चली।

जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था। इस तरह दिन और रात के तापमान में 5.5 डिग्री का अंतर रहा।

मौसम विभाग भोपाल के जीडी मिश्रा के अनुसार सोमवार से आसमान साफ हो जाएगा हालांकि सुबह की शुरुआत कोहरे से होगी। इसके अलावा दिन में तापमान बढ़ेगा और रात में गिरावट दर्ज होगी।



Source link