मौसम बेईमान: उज्जैन में रात का तापमान औसत से 3.470 ज्यादा, आज मौसम रहेगा साफ

मौसम बेईमान: उज्जैन में रात का तापमान औसत से 3.470 ज्यादा, आज मौसम रहेगा साफ


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

दो दिन से रात से सुबह तक कोहरा छा रहा है। स्थान : आगर रोड | रात 8.30 बजे

  • देशभर में कड़ाके की सर्दी पर उज्जैन में राहत

देश के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर उज्जैन में मामला उलट है। जनवरी के शुरुआती 10 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। मुख्य रूप से रात का तापमान औसत से 3.47 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ हो जाएगा। इससे रात में सर्दी बढ़ने के आसार है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ सकता है। वहीं शाजापुर में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। अलसुबह कोहरा रहा।

आज से ठंड बढ़ेगी
सोमवार से तापमान में कुछ कमी आने के आसार हैं। दरअसल, अरब सागर से मिल रही नमी कम हो गई है और पश्चिमी विक्षोभ भी धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इस वजह से रात के तापमान में कमी आएगी।



Source link