- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Warmest January In Ten Years, Nighttime Temperatures 6 70 Above Average; Severe Winter In The Country, Case Reversed In Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में दो दिन से रात से सुबह तक कोहरा छा रहा है। स्थान : बीआरटीएस
देश के अधिकतर हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन इंदौर में मामला उलट है। पिछले एक दशक में यह पहला मौका है कि जनवरी के शुरुआती 10 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। मुख्य रूप से रात का तापमान औसत से 6-7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हो रहा है।
जबकि पिछले साल इसी अवधि तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री उछलकर 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह भी सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में ज्यादा कमी नहीं आई। शनिवार रात को यह 17 डिग्री था, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है।
आज से ठंड बढ़ेगी
सोमवार से तापमान में कुछ कमी आने के आसार हैं। दरअसल, अरब सागर से मिल रही नमी कम हो गई है और पश्चिमी विक्षोभ भी धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इस वजह से रात के तापमान में कमी आएगी।