मौसम: मकर संक्रांति तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रहेगी, न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी

मौसम: मकर संक्रांति तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रहेगी, न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नीमच2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम में हो रहे बदलाव का असर शहर सहित अंचल में देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह काेहरा छाया जो दोपहर 12 बजे तक रहा। सुबह साढ़े 10 बजे फुहारे गिरने से सड़कें गिली हो गई। सूरज बादलों में छिपा रहा। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी रही। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट रही। शनिवार अधिकतम तापमान 21 डिग्री था, जो रविवार को 24 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से घटकर 14 डिग्री पर आ गया। रात में ठंड ज्यादा रही। मौसम विभाग की माने तो मकर संक्रांति तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रहेगी, न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।



Source link