यात्रियों को सुविधा: दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट, यहां से रात 10:10 पर रवाना होगी

यात्रियों को सुविधा: दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट, यहां से रात 10:10 पर रवाना होगी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • इसके शुरू होते ही भोपाल से दिल्ली के बीच पांच फ्लाइट हो जाएंगी

एअर इंडिया की भोपाल-दिल्ली शाम की फ्लाइट सोमवार से शुरू होने जा रही है। फ्लाइट एआई-437 हर शाम 7:45 बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे भोपाल पहुंचेगी।

भोपाल से एआई-438 रात 10:10 बजे रवाना होगी और रात 11:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसका न्यूनतम किराया 2957 रुपए तय किया गया है। एअर इंडिया की सुबह के समय ही दिल्ली के बीच फ्लाइट चल रही थी। इसके शुरू होते ही भोपाल से दिल्ली के बीच पांच फ्लाइट हो जाएंगी।

चार फ्लाइट्स लेट आईं: खराब मौसम के कारण सुबह के समय आने वाली 4 फ्लाइट देरी से आईं। इंडिगो की दिल्ली-भोपाल 3:32 घंटे, एअर इंडिया की दिल्ली-भोपाल 52 मिनट, इंडिगो की मुंबई-भोपाल 1:29 घंटे व इंडिगो की बेंगलुरू फ्लाइट 33 मिनट की देरी से पहुंची।



Source link