Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
होशंगाबाद। शहर के मुख्य मार्गों पर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए रैली निकाली गई।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण के लिए जागरूकता के लिए रविवार काे हिंदू समाज के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई। एसएनजी स्टेडियम में जुटे हजाराें लाेग अपने वाहनाें से शहर की सड़काें पर निकले। जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। शहर का माहौल पूरी तरह भगवा रंग में रंगा हुआ नजर आया। एसएनजी स्कूल मैदान से पूजा-अर्चना के साथ भगवान राम की शोभायात्रा एवं श्रीराम मंदिर निर्माण जागरुकता रैली रवाना हुई।
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी की ओर से नर्मदापुर में रविवार को आयोजित राम मंदिर निर्माण के लिए जागरूकता रैली के लिए एसएनजी स्कूल मैदान में जुटे। जिले के विधायक समेत कई राजनीतिक दलाें के कई बड़े नेताओं ने भी रैली में उपस्थिति दर्ज कराई। विश्व हिंदू परिषद के संयोजक अभियान प्रभारी हरिशंकर मीणा ने बताया हिंदुओं से अपने हिंदुत्व को जगाने के लिए किए संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने का संकल्प अब पूरा हाेने जा रहा है। इसके लिए सर्मपण अभियान चलाया जा रहा है। आचार्य साेमेश परसाई ने मंच से मंदिर निर्माण के लिए सहयाेग का आग्रह किया।
झलकियां
- राम भक्तों ने शहर के सभी मार्गों को भगवा ध्वज से सजाया। वाहन रैली में शामिल हाेने घर-घर जाकर निमंत्रण दिया।
- श्रीराम दरबार, भारत माता की झांकी सहित कई झांकियां सजाई गई। इनमें राम दरबार के अलावा भारत माता की झांकी भी थी। वहीं युवतियाें ने भी वाहन चलकार शौर्य का प्रदर्शन भी किया। बैंडवादक कलाकारों ने बैंडबाजे पर देशभक्ति एवं भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
- रैली का शहर में जगह-जगह सभी धर्म और समाज संगठनाें ने स्वागत किया। रसूलिया में एक ट्राले पर खड़े हाेकर रैली का स्वागत किया। कई स्थानों पर ड्रोन से तो कई जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।
एडीएम, एसडीएम भी रहे अलर्ट, विधायक भी हुए शामिल
सुरक्षा के लिए पुलिस ने छताें पर भी जवान तैनात किए थे। एडीएम और एसडीएम के साथ अन्य प्रशासनिक अमला भी अलर्ट रहा। रैली में जिले के विधायक और पूर्व मंत्री भी एक कार में सवार हाेकर निकले।