Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए जल, जंगल व गो माता की रक्षा के लिए राष्ट्रधर्म विजय पदयात्रा श्री 1008 अवधूत नर्मदा नंदबाप ने 29 दिसंबर 2019 को गंगोत्री धाम से जल भरकर शुरू की। यात्रा में 12 ज्योतिर्लिंगों में से 11 पर गंगाजल से अभिषेक कर 12 ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर अभिषेक करने के लिए ग्राम बलवाड़ा पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर सम्मान किया। उन्होंने भक्तों को संदेश देते हुए कहा अपने जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ पर एक पौधा जरूर लगाएं। जिससे आने वाले प्राकृतिक आपदाओं से छुटकारा मिलेगा। जर्सी की जगह देसी गो माता का पालन करें। जिससे शरीर में बीमारियां उत्पन्न नहीं होगी। रविवार सुबह ओंकारेश्वर की ओर जाते समय ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर विदा किया। उन्होंने गो माता की पूजा कर गुड़ खिलाया। रास्ते में आम का एक पौधा लगाया।