Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नीमच2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
कृषि कानून के विरोध और किसानों के सम्मान व बढ़ती मंहगाई के विरोध में जिला कांग्रेस द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। जिला प्रवक्ता ब्रजेश मित्तल ने बताया रैली सोमवार सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच से प्रारंभ होगी। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुचेंगी। परिसर के बाहर आमसभा होगी। इसके बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन साैपेंगे। कुकड़ेश्वर | किसानों के सम्मान में कांग्रेस द्वारा नीमच में ट्रैक्टर रैली सोमवार को निकाली जाएगी। इस रैली में ब्लॉक कांग्रेस कुकड़ेश्वर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टरों के साथ शामिल होंगे। जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप रोदवाल ने दी।