Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीहोरएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग कहा जाने वाला कोतवाली चौराहा से भोपाल नाका तक की सड़क की न तो मरम्म्त हो पा रही है और न ही सौंदर्यीकरण। हर बार किसी न किसी पेंच से काम रुक जाता है। एक बार फिर से नगर पालिका ने कोतवाली चौराहा से भोपाल नाका तक की सड़क के डामरीकरण के टेंडर निकाले थे। टेंडर खुलने के बाद स्वीकृत होकर संबंधित निर्माण एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी दे दिया गया लेकिन एक महीने बीतने के बाद भी इस रोड पर डामरीकरण की शुरुआत भी नहीं हुई।
काम पूरा करने के लिए 4 महीने : नपा की लोक निर्माण शाखा ने एक स्थानीय ठेकेदार को इस डामरीकरण का वर्क ऑर्डर जारी किया था। जिसमें काम पूरा करने की अवधि 4 महीने बताई गई है। इसके लिए टेंडर 23 अक्टूबर 2020 को स्वीकृत हुए थे और एग्रीमेंट 10 दिसंबर को हुआ था। अब तक डामरीकरण की शुरुआत नहीं हुई।
काम शुरू कराया जाएगा
^नागरिकों की सहूलियत के लिए कोतवाली चौराहा से भोपाल नाका तक की रोड के डामरीकरण के लिए टेंडर स्वीकृत कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। सीएमओ से भी जल्द काम शुरु करवाने को कहा गया है। काम शुरु क्यों नहीं हुआ है इस संबंध में अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से चर्चा कर जल्द काम शुरु करवाया जाएगा।
-अमीता अरोरा, अध्यक्ष नपा सीहोर