Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
बोलती तस्वीर : वार्ड में खुदी पड़ी सड़क
मुख्य बस स्टैंड से लगे हुए वृंदावन वार्ड में लोग जलभराव से परेशान रहते हैं। बिना बारिश के भी यहां जगह-जगह जलभराव नालों के लीकेज से ही बना रहता है। वर्तमान में सीवर प्रोजेक्ट के तहत जो काम चल रहे हैं, उसमें सड़कों को खोदा गया है। जिससे कई जगह कीचड़ की स्थिति भी बनी हुई है।
वार्ड अंतर्गत आने वाली संगीत महाविद्यालय की बाजू वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम भी अधूरा है। जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या यहां पर हल नहीं हो सकी है। हालांकि वार्ड में आंतरिक सड़कों की समस्या पूरी तरह से खत्म है। वार्ड की सभी गलियों में सीसी रोड बना दिए गए हैं।
मुख्य सड़क का काम हुआ
- वो काम जो हुए : आंतरिक सड़कें बनी
- वो काम जो अधूरा है: संगीत महाविद्यालय की सड़क का चौड़ीकरण
- वो काम जो नहीं हुआ: नालों को कवर्ड करना
4 समस्या
1. जगह-जगह जलभराव।
2.आवारा जानवरों का विचरण।
3. खुदी हुई सड़कें।
4. स्ट्रीट लाइट
नाले कवर्ड होंगे
नालों का निर्माण पिछले 5 सालों में कराया गया है। अब उनको कवर्ड करने का काम स्मार्ट सिटी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। आवारा मवेशियों को पकड़ने का काम लगातार जारी है।
– राजबहादुर सिंह, सांसद