Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विदिशाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
- मेला समिति की रजिस्टर्ड सभा की बैठक में बनी सहमति
श्रीरामलीला परिसर स्थित अयोध्या भवन में रविवार को श्रीरामलीला रजिस्टर्ड सभा की बैठक बैठक हुई। बैठक जगदीश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस सभा में श्रीरामलीला मेला समिति के सदस्यों का नियोजन हुआ। वर्तमान समिति का कार्यकाल 1 फरवरी 2021 को पूर्ण होने जा रहा है। सभा ने सर्व सम्मति से 6 सदस्यों को श्रीरामलीला मेला समिति के सदस्यों के लिए नियोजित किया गया। इनमें चंद्रकिशोर मिश्र शास्त्री, सुरेशकुमार शर्मा शास्त्री, कैलाश नारायण शर्मा, हरिशंकर अग्रवाल, प्रेमनारायण शर्मा और रवि चतुर्वेदी शामिल हैं।
7 को दिया था ज्ञापन
बैठक में तय हुआ है कि सदस्य बनने के लिए धमकी देने वाले लोगों को आजीवन सदस्य नहीं बनाया जाएगा। 7 जनवरी को रजिस्टर्ड सभा का सदस्य बनने के लिए सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अतुल तिवारी और पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा एसडीएम को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में मांग की गई थी कि यदि सदस्य नहीं बनाया गया तो वे पं विश्वनाथ शास्त्री द्वार पर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह ज्ञापन रजिस्टर्ड सभा के अध्यक्ष जगदीशनारायण शर्मा के पास एसडीएम कार्यालय से आया। इसलिए बैठक में इस संबंध में श्रीरामलीला सभा ने तय किया कि इस तरह के अमर्यादित व्यवहार करने वाले व्यक्तियों को आजीवन सदस्य नही बनाया जाएगा।