Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
शनिवार रात तक प्रदेश के 20 जिलों में मावठा बरसा। लेकिन होशंगाबाद जिले में दिन का तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 21.6 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले 0.6 डिग्री कम था। उधर राजधानी भोपाल रविवार सुबह घने काेहरे से ढंकी रही। भाेपाल में रविवार सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा छाया। शनिवार देर रात 2:30 बजे से रविवार सुबह 6:30 बजे तक चार घंटे विजिबिलिटी 10 मीटर हो गई थी।
मौसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर एचएस पांडे ने बताया कि अब रात के तापमान में गिरावट का ट्रेंड मिल रहा है। संक्रांति तक रात में तेज ठंड पड़ने के आसार हैं। इसकी वजह यह है कि हवा का रुख बदलकर उत्तर, उत्तर पूर्वी हाे गया है। इससे रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। माैसम केंद्र के मुताबिक साेमवार काे भी भाेपाल समेत प्रदेश के कई जिलाें में काेहरा छाने की संभावना है।
प्रदेश के ये हाल
20 जिलाें में मावठा… माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भाेपाल समेत मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और विंध्य इलाके के 20 जिलाें में मावठा बरसा। शुजालपुर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा आधा इंच बारिश हुई।